श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़काने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड से जुड़े तार उजागर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान दोनों आरोपी सक्रिय रूप से भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने में शामिल थे। घटना के बाद फेस दो थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार दबिश और सघन तलाशी अभियान के बाद 19 अप्रैल को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अहम खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 'विगुल मजदूर दस्ता' नामक संगठन से जुड़े हुए हैं और आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियों के संचालन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और वह पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महंगाई की मार! ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, ब्रेंट क्रूड $96 के पार 
रायबरेली में इनामी बदमाश गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित 
हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स तैयार कर रहे आतंक का नेटवर्क, ATS-बिजनौर पुलिस ने अब तक सात को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत तीन की तलाश
महिला आरक्षण बिल पर यूपी में संग्राम: 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान, कैबिनेट ने दी मंजूरी
अक्षय तृतीया पर बागपत में यमुना महाआरती के साथ स्वच्छता का महाभियान, श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प