सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, अक्षय तृतीया के बाद MCX पर 5,175 टूटी चांदी, 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना
दिल्ली। सोने की कीमतों में सोमवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण गिरावट दर्ज की गई और यह वायदा कारोबार में 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून की आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध 1,310 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान कुल 1,119 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। हाजिर बाजार में मांग में नरमी भी गिरावट की प्रमुख वजह रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,788.31 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
चांदी 5,175 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट
सटोरियों के स्तर पर सौदे कम करने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,175 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध 5,175 रुपये यानी 2.01 प्रतिशत गिरकर 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
इस दौरान कुल 1,505 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और अपने सौदे घटाने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.54 प्रतिशत गिरकर 79.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
ये भी पढ़ें :
अक्षय तृतीया पर लखनऊ के बाजार गुलजार ...150 करोड़ का हुआ कारोबार, एक दिन में बिक गया 55 करोड़ का सोना
