आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, मुंबई इंडियन्स ने कृष भगत को दिया डेब्यू का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 30वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो, यह एक ठीक-ठाक विकेट लग रहा है। पिछले मैच में थोड़ी ओस थी।

इसलिए अगर आज भी ओस होती है, तो मुझे लगता है कि पहले गेंदबाजी करना समझदारी होगी। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान ने हार्दिक पंड्या ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। जाहिर है, एक ग्रुप के तौर पर यह हमारा आखिरी मैच है।

आज का दिन एक नई शुरुआत है। सूरज फिर से निकल आया है और सब कुछ सकारात्मक लग रहा है। हमारी टीम में दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है। दानिश (मालेवार) मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं। और साथ ही कृष्ण (भगत) भी, जो पहले सपोर्ट बॉलर के तौर पर टीम का हिस्सा थे और जिन्होंने हमें काफी प्रभावित किया। वह तीन दिन पहले ही टीम में शामिल हुए थे, और ज़िंदगी का खेल देखिए कि आज वह मैदान पर खेल रहे हैं।

दोनों टीमों इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख़ खान, राशिद ख़ान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

मुंबई इंडियंस (एकादश): दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफे़न रदरफ़ोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।  

संबंधित समाचार