हरदोई पहुंचे सीएम योगी : पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों संग की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हरदोई जिले के मल्लावां पहुंचकर 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। 

मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं में किसी प्रकार की चूक न हो। अधिकारियों के अनुसार, 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरेगा और इससे प्रदेश में संपर्क व्यवस्था तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

एक्सप्रेसवे के चालू होने पर मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय वर्तमान लगभग 11 घंटे से घटकर करीब छह से आठ घंटे रह जाने की उम्मीद है, जिससे व्यापार, उद्योग और परिवहन को गति मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और बुनियादी ढांचे के विकास को नयी गति देगी। 

उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उद्घाटन समारोह भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार