मेधावियों का जलवा: ग्रामीण बेटियों ने प्रदेश टॉप कर रचा इतिहास, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर छाया बाराबंकी
बाराबंकी, अमृत विचार। गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। बाराबंकी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खास बात यह रही कि हाईस्कूल में प्रदेश के पहले तीनों स्थान ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने हासिल कर इतिहास रच दिया।
जैदपुर क्षेत्र स्थित द मार्डन एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अंदका गांव निवासी कुंदलाल की पुत्री अंशिका की सफलता पर विद्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अंशिका इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसी विद्यालय की अदिति वर्मा ने 97.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बरयारपुर गांव निवासी विशाल वर्मा की पुत्री अदिति भविष्य में न्यूरोलॉजिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। मौथरी गांव निवासी किसान शैलेंद्र कुमार की पुत्री परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। परी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा।
शहर के महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। हरख गांव निवासी श्रिया प्रतिदिन 9 किलोमीटर बस से विद्यालय आती थीं। उनके पिता सत्यवान वर्मा निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां रंजना वर्मा गृहणी हैं। दशहराबाग निवासी पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
उनके पिता सुनील पाल निजी नौकरी करते हैं तथा माता रामकुमारी गृहणी हैं। इसी विद्यालय की अर्पिता जायसवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल के छात्र आदित्य वर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल में जिले के प्रमुख मेधावियों में दिव्या एवं संध्या शिखा ने 96.67% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां और जिले में चौथा स्थान हासिल किया। निधि ने 96.50% के साथ प्रदेश में आठवां व जिले में पांचवां स्थान पाया। मोनिका यादव एवं शिक्षा मिश्रा ने 96.33% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां व जिले में छठा स्थान हासिल किया। आराध्या राज ने 96.17% के साथ प्रदेश में दसवां व जिले में सातवां स्थान पाया।
अर्पिता एवं शगुन वर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया। संस्कार वर्मा ने 95.67% के साथ नौवां स्थान पाया। अपर्णा गुप्ता, आदित्य पटेल एवं अम्बुज यादव ने 95.50% अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।
वहीं इंटरमीडिएट में आकांक्षा वर्मा ने 95.20% अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। अंशुमान सिंह ने 94.80% के साथ छठा स्थान पाया। नायला उबैद ने 94.40% अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। अनुष्का वर्मा ने 93.60% के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। दीपांशी एवं सिदरा वारसी ने 93.40% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया। अतुल कुमार वर्मा ने 92.60% के साथ जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया।
बेटियों ने बढ़ाया मान
इस वर्ष के परिणामों में विशेष रूप से छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। जिले के इन मेधावियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
होनहार मोनिका ने बढ़ाया जिले का मान
देवा क्षेत्र के इस्माईलपुर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मोनिका यादव ने यूपी की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान पाकर न सिर्फ स्कूल और माता पिता बल्कि बाराबंकी का मान बढ़ाया है। कस्बा में ही मामापुर गांव के रहने वाले उमेश कुमार व मंजू देवी की होनहार बेटी मोनिका ने हाईस्कूल में 96.33 प्रतिशत अंक जुटाकर यूपी की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान पर कब्जा किया है।
मोनिका कितनी होनहार और पढ़ाई में अव्वल छात्रा है, इसका प्रमाण इसी से मिलता है कि मोनिका ने मिशन पहचान परीक्षा और राष्ट्रीय आय परीक्षा में भी टाप किया था। उसकी इस सफलता से माता पिता अत्यधिक प्रसन्न हैं। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी ने इसे गौरवान्वित करने वाला पल बताते हुए माेनिका व सभी बेहतर अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि सफलता का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
हाईस्कूल टॉपर्स लिस्ट
1- अंशिका वर्मा
अंक: 587/600 (97.83%)
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर
प्रदेश में स्थान- पहला
जिले में स्थान- पहला
2- आदिति
अंक: 585/600 (97.50%)
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर
प्रदेश में स्थान- दूसरा
जिले में स्थान- दूसरा
3- परी वर्मा
अंक: 584/600 (97.33%)
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर
प्रदेश में स्थान- तीसरा
जिले में स्थान- तीसरा
4- दिव्या
अंक: 580/600 (96.67%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- सतवां
जिले में स्थान- चौथा
5- संध्या शिखा
अंक: 580/600 (96.67%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- सतवां
जिले में स्थान- चौथा
6- निधि
अंक: 579/600 (96.50%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- आठवां
जिले में स्थान- पांचवां
7- मोनिका यादव
अंक: 578/600 (96.33%)
विद्यालय: किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर
प्रदेश में स्थान- नौवां
जिले में स्थान- छठा
8- शिक्षा मिश्रा
अंक: 578/600 (96.33%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- नौवां
जिले में स्थान- छठा
9- आराध्या राज
अंक: 577/600 (96.17%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- दसवां
जिले में स्थान- सातवां
10- अर्पिता
अंक: 576/600 (96.00%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
जिले में स्थान- आठवां
11- शगुन वर्मा
अंक: 576/600 (96.00%)
विद्यालय: श्री छोटेलाल इंटर कॉलेज, खानपुर इनायतुल्लाह
जिले में स्थान- आठवां
12- संस्कार वर्मा
अंक: 574/600 (95.67%)
विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल
जिले में स्थान- नौवां
13- अपर्णा गुप्ता
अंक: 573/600 (95.50%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
जिले में स्थान- दसवां
14- आदित्य पटेल
अंक: 573/600 (95.50%)
विद्यालय: सुभाष आदर्श इंटर कॉलेज, कुरौली
जिले में स्थान- दसवां
15- अम्बुज यादव
अंक: 573/600 (95.50%)
विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल
जिले में स्थान- दसवां
इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट
1- श्रिया वर्मा
अंक: 486/500 (97.20%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- दूसरा
जिले में स्थान- पहला
2- पूजा पाल
अंक: 485/500 (97.00%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- तीसरा
जिले में स्थान- दूसरा
3- अर्पिता जायसवाल
अंक: 484/500 (96.80%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- चौथा
जिले में स्थान- तीसरा
4- आदित्य वर्मा
अंक: 480/500 (96.00%)
विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल, बाराबंकी
प्रदेश में स्थान- आठवां
जिले में स्थान- चौथा
5- आकांक्षा वर्मा
अंक: 476/500 (95.20%)
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
जिले में स्थान- पांचवां
6- अंशुमान सिंह
अंक: 474/500 (94.80%)
विद्यालय: एबीएसएन इंटर कॉलेज, भिटरिया, बाराबंकी
जिले में स्थान- छठा
7- नायला उबैद
अंक: 472/500 (94.40%)
विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी
जिले में स्थान- सातवां
8- अनुष्का वर्मा
अंक: 468/500 (93.60%)
विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी
जिले में स्थान- आठवां
9- दीपांशी
अंक: 467/500 (93.40%)
विद्यालय: सरस्सवती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर, बाराबंकी
जिले में स्थान- नौवां
10- सिदरा वारसी
अंक: 467/500 (93.40%)
विद्यालय: प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नरैनी, देवा
जिले में स्थान- नौवां
11- अतुल कुमार वर्मा
अंक: 463/500 (92.60%)
विद्यालय: विद्यालय: श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी
जिले में स्थान- दसवां
बोर्ड परीक्षा परिणाम
हाईस्कूल 90.65%
पंजीकृत 42725
उत्तीर्ण 36991
इंटरमीडिएट 83.56%
पंजीकृत 36125
उत्तीर्ण 29602
