आतंकियों के निशाने पर लखनऊ-दिल्ली का आरएसएस कार्यालय, नोएडा से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में खुलासा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: यूपी एटीएस ने गुरुवार को दो संदिग्ध आतंकियों तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान को नोएडा से दबोचा था। इन दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके संगठन ने लखनऊ और दिल्ली के आरएसएस कार्यालय पर हमले की साजिश रची थी। इसके लिए एके-47 और हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति भी की जानी थी।

एटीएस के मुताबिक नोएडा से गिरफ्तार किए गए तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान का कनेक्शन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट से था। शहजाद भट्टी ने उनको कई टारगेट दिए थे। उनसे बड़े सरकारी भवनों में हमला करने को कहा गया था। भाजपा व संघ के बड़े नेताओं और कार्यालयों को लक्ष्य बनाया गया था। 

इसके लिए दोनों को दिल्ली व लखनऊ के नक्शे मुहैया कराए गए थे। दोनों को दिल्ली और लखनऊ में संघ कार्यालय के रेकी करने को कहा गया था। दोनों में संघ कार्यालय की रेकी भी की थी। दोनों हमला करने के लिए शहजाद भट्टी और आबिद के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। यूपी एटीएस दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

 ये भी पढ़ें :
यूपी : सोशल मीडिया पर रीलबाजी से भौकाल टाइट करने वाले पुलिसवालों के लिए नई पॉलिसी, वर्दी में पोस्ट पर पाबंदी 

संबंधित समाचार