Ayodhya News: उपकार महानिदेशक ने की कृषि विश्वविद्यालय में की समीक्षा, कुलपति बोले- छोटे-छोटे प्रयास से समाज में बड़ा बदलाव संभव
अयोध्या, अमृत विचार : कौशल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ये बातें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक ने कहीं। वह सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में "एक्सट्रूईट एवं बेकरी खाद्य उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन" विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने विशिष्ट अतिथि उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक, अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह व अन्य ने जलभरो व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलपति ने कहा कि विवि केवल क्लास तक ही नहीं बल्कि गांवों एवं समुदायों तक जाकर ज्ञान का प्रसार फैला रहा है। विशिष्ट अतिथि उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि श्रीअन्न का प्रयोग कर उत्पादों का मूल्यवर्धन करें और स्टार्टप तैयार करें। सरकार लघु उद्योग के लिए आर्थिक सहायता दे रही है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य ज्ञानवर्धन है, इसका प्रयोग महिलाओं को घर में करना चाहिए।
अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अनीशा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन डॉ. श्वेता सचान ने किया। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जलवायु परिवर्तन के अनुकूल प्रजातियों को करना होगा विकसित : डॉ. संजय
उपकार के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने विश्वविद्यालय के अंदर चल रहीं विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। कहा की जलवायु परिवर्तन के अनुकूल प्रजातियों को विकसित करने के लिए कार्य करना होगा। इससे किसानों की पैदावार को कम नुकसान पहुंचेगा और स्थिरता के साथ-साथ लागत भी घटेगी। इस दौरान उन्होंने परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कहा कि उपकार की परियोजनाओं एवं ट्रेनिंग के माध्यम से किसान सशक्त बने हैं।
