होमगार्ड भर्ती परीक्षा:आखिरी दिन दोनों पालियों में 76 प्रतिशत से अधिक रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति
मुरादाबाद, अमृत विचार। होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को अभ्यर्थियों की उपस्थिति 76 प्रतिशत से अधिक रही। पहली पाली में पंजीकृत 12,432 में 9,466 अभ्यर्थी उपस्थित रहे,जबकि 2,966 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 9,639 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे जबकि 2,793 अनुपस्थित रहे।
सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा अंतिम दिन 28 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर बाहर आए कुछ छात्रों के चेहरे लटके रहे तो कुछ के चेहरों पर मुस्कान दिखी। छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र में होमगार्ड जैसी भर्ती स्तर से सवालों स्तर उच्च भर्ती के जैसा था। कुछ छात्रों ने परीक्षा में दिए गए सवालों को कठिन बताया। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थी एक दूसरे से सवालों पर चर्चा करते दिखाई दिए।
कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि होमगार्ड की परीक्षा के लिए बनाया प्रश्न पत्र अपेक्षा से अधिक कठिन था। प्रश्नों का स्तर काफी ऊंचा था और कई सवाल इतने घुमावदार थे। 100 अंको की परीक्षा में 100 सवालों को का उत्तर देना था। परीक्षा बहुविकल्पीय ओएमआर शीट प्रश्न पत्र के उत्तर देने के लिए दी गई थी। निगेटिव मार्किंग न होने के बाद कई छात्र 75 से 80 से सवालों को हल कर पाए। विशेष रूप से सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।
