Bareilly : मंडी से बाहर आते ही फल-सब्जियों के दाम भर रहे फर्राटा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

आढ़तों से ठेलों और फड़ों तक पहुंचकर दोगुनी हो जाती है कीमत, कोई नियम नहीं

बरेली, अमृत विचार। शहर में सब्जियों और फलों की कीमतों को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आ रहा है। मंडी के अंदर सब्जियां,फल अपेक्षाकृत सस्ते मिलती हैं, वहीं मंडी की बाउंड्री वाल पार करते ही उनके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं। खास बात यह है कि विक्रेता कालोनी देख कर दाम तय करते हैं।

मंडी में सब्जियां जब आढ़तियों से निकलकर फुटकर विक्रेताओं तक पहुंचती हैं, तो उनके दाम में भारी बढ़ोतरी हो जाती है। जो सब्जी और मंडी में 20-25 रुपये किलो मिल रही है, वही बाहर ठेलों और फड़ पर 50-60 रुपये किलो तक बेची जा रही है। फडवालों के अपने तर्क हैं वहीं आमजन का कहना है कि कीमतों में यह अंतर बहुत ज्यादा है। आढ़ती सलीम खां बताते हैं कि मंडी से बाहर जाते ही सब्जियों के दामों में दोगुना से तीन गुना तक उछाल आ जाता है। इतना ही नहीं कालोनियां देख कर भी विक्रेता दाम तय करते हैं। बरेली फ्रूट एशोसियन के कोषाध्यक्ष सुभान खान कहते हैं कि सब्जियों वाला ही हाल फलों का भी है।

फल मंडी रेट बाहर का रेट
सेब 80-90 - 150-160
अंगुर 80-90 160
केला 30-35 60-70
खरबूज 20-20 45-50
पपीता 30 70
आम 50-80 110

सब्जी मंडी रेट बाहर का रेट
बैगन -15 - 50
शिमला मिर्च - 10 - 45
हरी मिर्च 15 - 60
लौकी 10 - 25
तोरई 20 - 35
भींडी 20 - 50
करैला  20 - 45
धनिया 30 - 70
कटहल 30 - 50

संबंधित समाचार