Buddha Purnima 2026: हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान जारी, हर की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को हर की पैड़ी पर स्नान जारी है। आज तड़के से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है और घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से घाट से बाहर निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। 

भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस बल द्वारा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। 

प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं के चलते स्नान पर्व सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि यह धार्मिक आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। 

ये भी पढ़ें :
CharDham Yatra : बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे कैलाश खेर, दिव्य दर्शन प्राप्त कर की विशेष पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार