बदला मौसम का मिजाज, आधे घंटे की बारिश से एक दिन में 7.6 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
लखनऊ, अमृत विचार : शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को हुई आधे घंटे की बारिश के बाद गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
.jpg)
दिनभर रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रहीं, जबकि शाम होते-होते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ा और पारा तेजी से नीचे आ गया।
.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7.8 डिग्री कम रहा।
.jpg)
वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।
.jpg)
दिनभर बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में हुई हल्की बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा। वहीं शाम की बारिश ने वातावरण को और ठंडा कर दिया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की और तापमान में अचानक आई गिरावट को साफ तौर पर महसूस किया।
.jpg)
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक या दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें :
लखनऊ में मनमाना किराया वसूल रहे ई रिक्शा और ई-ऑटो, शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बना बड़ी चुनौती
