क्रिसमस को बनाना है यादगार तो इस तरह बनाएं केक शानदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्रिसमस यानि कि 25 दिसंबर का दिन आमतौर पर सभी लोग सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। इस मौके पर जहां एक तरफ लोग अपने घर को तो अच्छे से सजाते ही हैं वहीं दूसरी तरफ इस दिन लोग कुछ स्पेशल खाने की इच्छा भी रखते हैं। घर की …

नई दिल्ली। क्रिसमस यानि कि 25 दिसंबर का दिन आमतौर पर सभी लोग सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। इस मौके पर जहां एक तरफ लोग अपने घर को तो अच्छे से सजाते ही हैं वहीं दूसरी तरफ इस दिन लोग कुछ स्पेशल खाने की इच्छा भी रखते हैं। घर की महिलाएं भी इस दिन कुछ खास बनाकर क्रिसमस को यादगार बनाने की कोशिश करतीं हैं।

तो अगर आप भी क्रिसमस पर कुछ खास बनाकर अपने घरवालों और रिश्तेदारों को सप्राइज करना चाहतीं हैं तो केक एक लाजवाब विकल्प साबित हो सकता है। क्रिसमस के मौके पर आप बिना अंडे का या ड्राइ फ्रूट केक बना सकतीं हैं। इस केक को आप क्रिसमस स्पेशल केक का नाम भी दे सकतीं हैं। जिससे आपके क्रिसमस की रौनक और बढ़ जाए।

अब अगर आप ये सोच रहीं हैं कि इस केक को बनाने के लिए आपको काफी ज्यादा समय किचन में बिताना पड़ेगा तो यह पूरी तरह सही नहीं है। इस केक को तैयार करने के लिए आपको आधे घंटे या उससे भी कम समय की आवश्यकता होगी। आज हम आपको क्रिसमस के मौके पर यह केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप आसानी से यह केक बना पाएंगी और क्रिसमस पर घरवालों संग इसका आनंद उठा पाएंगीं।

जानिए केक बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री जुटानी होगी

इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण सामग्रियां जुटानी होगी। इस केक को बनाने के लिए आपको 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1 टी स्पून वनीला एसेन्स, 2 कप मैदा, 1 कप चीनी पाउडर, 1/2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क, 1/2 कप दूध, 1 कप बटर, 5 छोटी इलाइची, 10 चैरी, 20 छिले बादाम, 1/2 कप अखरोट, 15 काजू, 1 कप किशमश, 1/2 कप टूटी फ्रूटी ये सारी सागग्रियां जुटानी होंगी।

अब बात करते हैं इस केक को बनाने की विधि की

एगलेस क्रिसमस केक बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट, किशमिश, काजू और छोटी इलायची का पाउडर बना लें। उसके बाद बेकिंग पाउडर और मैदा के मिश्रण में बटर पिघला डाल दें और चीनी व कंडेंस्ड मिल्क के मिश्रण को घोल कर मिला दें। अब सभी मिश्रण को मिला दें और उपर से बादाम, काजू किसमिस के टूकडों को व टूटी फ्रूटी और वैनिला एसेंस को भी मिक्स कर दें।

केक बनाने वाले बर्तन में बटर डालकर चारो ओर बर्त्तन में मिला दें। फिर कंटेनर को माइक्रोवेव ओवेन में 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। केक बेक होने के बाद ऊपर से चेरी, बादाम, काजू-किसमिस आदि के टूकड़े डालकर सजा लें। इसके बाद आपका शानदार केक तैयार हो जाएगा।