Women's T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम का ऐलान... हरमनप्रीत की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 12 जून 2026 से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। 

हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट

यह विश्व कप का 10वां संस्करण होगा, जिसमें 12 टीमें दो ग्रुप में विभाजित हैं। कुल 33 मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को होगा। 

ग्रुप ए: भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स  
ग्रुप बी: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

अब तक किसने मारी बाजी

भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

भारत का मैच शेड्यूल

- 14 जून: भारत vs पाकिस्तान (बर्मिंघम)
- 17 जून: भारत vs नीदरलैंड्स
- 21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका
- 25 जून: भारत vs बांग्लादेश
- 28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया

भारत का लक्ष्य

2025 ODI विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम अब पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया के नाम 6 खिताब हैं, जबकि इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड (2024 चैंपियन) एक-एक बार विजेता बन चुके हैं।

संबंधित समाचार