दुल्हन बनकर बला सी खूबसूरत लग रही हैं गौहर खान, यहां देखिए जैद दरबार संग तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। इन दोनों की शादी का भी फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब इन दोनों की निकाह की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। View this post on Instagram A …

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। इन दोनों की शादी का भी फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब इन दोनों की निकाह की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

गौहर खान अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं जैद दरबार भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इन दोनों के निकाह के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दुल्हन के लिबास में गौहर खान बला की खूबसूरत लग रही हैं। गौहर ने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग को चुना है। उन्होंने अपीन शादी में ऑफ व्हाइट रंग पर गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी पहनी हुई है। साथ में माथे पर ट्रेडिशनल पासा भी लगाया हुआ है।

वहीं बात करें जैद दरबार की तो उन्होंने भी इस खास दिन के लिए दौहर से मैचिंग की ही ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं गौहर के चेहरे पर पर नजर आ रही शर्म और हया उनके लुक पर चार चांदलगा रही है।