UP:कुकर्म के बाद बालक की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना केमरी पुलिस ने 7 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र के एक गांव का बालक लापता हो गया था। पिता ने 15 अप्रैल को केमरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसी बीच 17 अप्रैल को बालक का शव पास के ही एक खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई थी। पिता की तहरीर पर बालक के साथ कुकर्म करने के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। 

विवेचना के दौरान मुकदमें में आरोपी रेहान निवासी ग्राम खेमपुर थाना केमरी रामपुर का नाम प्रकाश में आया। शनिवार रात को थाना केमरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी रेहान ग्राम खेमपुर के पास स्थित सुंदरलाल लोधी इंटर कॉलेज के पास वाले खेत में झोंपड़ी में छुपा हुआ। सूचना पर थाना केमरी पुलिस द्वारा छिपते छिपाते खेत से होते हुए उक्त झोंपड़ी के पास पहुंचे तो आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर उक्त अभियुक्त रेहान के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस  बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना केमरी आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं घायल आरोपी रेहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपनिरीक्षक अंशुल कुमार व गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल हिमेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्की देवल शामिल रहे।

संबंधित समाचार