Bareilly:रिंग रोड मुआवजा...15 तक खाते में आएगी अटकी धनराशि

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर की महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना के मुआवजे को लेकर किसानों में पनप रहे असंतोष पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। अमृत विचार में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 82 प्रतिशत प्रतिकर धनराशि का वितरण किया जा चुका है। 

दावा किया कि तहसील स्तर से प्रपत्र प्राप्त होने के बाद पोर्टल पर त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है। 15 मई तक सभी अविवादित भू-स्वामियों को भुगतान कर दिया जाएगा। मुआवजे में किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार करते हुए विभाग ने पूर्ण पारदर्शिता बरतने की बात कही है।

प्रशासन ने किसानों के प्रकरणों पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्राम सरनियां के आसिम के खाते में 28 अप्रैल को ही धनराशि भेजी जा चुकी है। वहीं, ग्राम पस्तौर के मंगली प्रसाद, नत्थू लाल, सोहनलाल और भगीरथ के भुगतान प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कर उन्हें ''''भूमि राशि पोर्टल'''' पर बैंक खाता सत्यापन के लिए अपलोड कर दिया गया है। 

सत्यापन के तुरंत बाद इन्हें भुगतान की लिमिट जारी कर दी जाएगी। ज्ञान प्रकाश के मामले में बताया कि भुगतान सह-खातेदारों के बीच हिस्से का विवाद होने के कारण लंबित है, जिसके निस्तारण तक स्वयं किसान ने ही भुगतान न करने का अनुरोध किया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड की देरी या तकनीकी सत्यापन के कारण कुछ मामलों में विलंब हुआ है, जिसे अब प्राथमिकता पर सुलझाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?