Stock Market Closed :  बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर; निफ्टी में आया उछाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.90 अंक (0.46 प्रतिशत) चढ़कर 77,269.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 121.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त में 24,119.30 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली देखी गयी। 

निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.70 फीसदी ऊपर बंद हुआ। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान का नया शांति प्रस्ताव अच्छा है निवेशकों में पश्चिम एशिया संकट के जल्द समाप्त होने का विश्वास जगा है। इससे शेयर बाजारों में लिवाली देखी गयी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग को छोड़कर अन्य सेक्टरों में तेजी रही। रियलटी, धातु, स्वास्थ्य, वित्त और फार्मा सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी रही। 

अडानी पोर्ट्स के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, इटरनल और मारुति सुजुकी के शेयर दो से तीन फीसदी के बीच चढ़े। बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। 

सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, टाटा स्टील, ट्रेंट और पावर ग्रिड के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। भारती एयरटेल का शेयर तीन प्रतिशत से ऊपर टूटा। कोटक महिंद्रा बैंक में भी लगभग तीन फीसदी की तेजी रही। टीसीएस, आईटीसी और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। इंडिगो और टाइटन के शेयर भी गिरावट में बंद हुए। 

ये भी पढ़ें :  
Stock Market Closed : शेयर बाजारों में बिकवाली हावी, 583 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स 

 

संबंधित समाचार