ममता-स्टालिन की हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, चुनाव प्रबंधन संभालने वाली आई-पैक कंपनी से तोड़ी डील

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ममता बनर्जी और एमके स्टालिन की हार के बाद यूपी में समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन (Election Management) संभालने वाली संस्था, I-PAC के साथ डील रद्द कर दी है। ममता और स्टालिन की सिफारिश पर ही अखिलेश यादव ने दो महीने पहले ही आई-पैक को काम सौंपा था। लेकिन अब सपा ने आईपैक से किनारा कर लिया है। 

सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आई पैक और शो टाइम, इन दो कंपनियों को काम सौंपा था। आई-पैक और शो टाइम, चुनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया का काम देखती। 

बंगाल में आई पैक के ऑफिस पर छापेमारी और ममता बनर्जी की हार के बाद सपा ने कंपनी से नाता तोड़ लिया है। दरअसल, पिछले महीने जब कोलकाता में आई-पैक के ऑफिस पर ईडी ने छापा मारा था। कंपनी के निदेशक विनेश चंदेल को कोयला घोटाले और कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 

30 अप्रैल को, वोटिंग के अगले दिन विनेश चंदेल को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसमें ये तथ्य काफी चर्चा में रहा कि ईडी ने चंदेल की जमानत का विरोध नहीं किया था। उसके बाद से ही यूपी में सपा समर्थकों की तरफ से आई-पैक से दूरी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी।  

आई-पैक के साथ हुए हालिया घटनाक्रमों ने राज्यों में राजनीतिक दलों के चुनाव प्रबंधन का काम संभालने को लेकर कंपनी के प्रति अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी। और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। 

यूपी में दो महीने पहले ही आई-पैक को सपा का काम मिला था। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और एमके स्टालिन की सिफारिश पर ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कंपनी को काम दिया था। अब, जब दोनों राज्यों में उन दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अखिलेश यादव ने आई-पैक से दूरी बनाकर नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : 
कुशीनगर में भीषण सड़क : ट्रक की तकार से बस हुई हादसे का शिकार, 1 यात्री की मौत, 6 घायल 

संबंधित समाचार