कच्छ में लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप: बढ़ाई गई समुद्री सीमा की सुरक्षा, बीएसएफ की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

भुज। गुजरात के कच्छ जिले के तटीय क्षेत्र में बुधवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका लावारिस हालत में मिली। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने दी। बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान नौका में मछली पकड़ने का सामान मिला, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को नौका भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास लावारिस हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लावारिस नौका के संबंध में आगे की जांच जारी है। भारतीय मछुआरों को अरब सागर के खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने की मनाही है, लेकिन पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं। कई बार, बीएसएफ गश्ती दल को देखते ही ऐसे मछुआरे अपनी नौका छोड़कर पाकिस्तान की ओर भाग जाते हैं।


यह भी पढ़ें: 
देशभर में फ्री हेल्थ चेकअप : ESIC अस्पताल में 40 साल से अधिक उम्र के श्रमिकों को मिलेगा लाभ, मांडविया दिल्ली से करेंगे शुरुआत

संबंधित समाचार