कुशीनगर में भीषण सड़क : ट्रक की तकार से बस हुई हादसे का शिकार, 1 यात्री की मौत, 6 घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुशीनगर। कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर में एक मुसाफिर की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे तमकुही से गोरखपुर जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पटहेरिया स्थित डाइवर्जन के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों में से एक 30 वर्षीय सतीश शर्मा की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  
नॉर्थटेक सिंपोजियम: यूपी के रक्षा गलियारों में 35,000 करोड़ का निवेश, प्रयागराज में सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां 

संबंधित समाचार