Smartphone Trends in India: महिलाओं को स्लिम-लाइट डिजाइन तो Gen Z को भा रही ये खास फोन, जानें क्या है भारतीय की पहली?

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: काउंटरपॉइंट और फ्लिपकार्ट की हालिया ‘इंडिया स्मार्टफोन इनसाइट रिपोर्ट’ में भारतीयों की स्मार्टफोन खरीदारी की बदलती पसंद सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, लोग अब फोन चुनते समय सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस और कैमरापर ध्यान दे रहे हैं।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आज का भारतीय उपभोक्ता फोन को सिर्फ संचार का साधन नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और पहचान का हिस्सा मानता है। 

क्या हैं मुख्य बातें

- कैमरा प्राथमिकता: 10 में से 7 भारतीय स्मार्टफोन में स्मूद और हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग (4K/8K) चाहते हैं।

- AI फीचर्स का जोर: 89% यूजर्स का कहना है कि AI फीचर्स अब उनके फोन खरीदने के फैसले को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। सबसे लोकप्रिय AI फीचर AI वॉइस असिस्टेंट है।

- डिजाइन की मांग: Gen Z, महिलाएं और टियर-2 शहरों के यूजर्स चमकदार, पतले और हल्के फोन की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

कौन क्या पसंद कर रहा है?

- महिलाएं: 36% महिलाएं पतले और हल्के डिजाइन वाले फोन को प्राथमिकता दे रही हैं।

- Gen Z और मिलेनियल्स: 31% युवा कर्व्ड स्क्रीन वाले फोन पसंद करते हैं।

- प्रीमियम खरीदार: 21% यूजर्स फ्लिप और फोल्डेबल फोन की ओर रुझान दिखा रहे हैं।

- बेजेल-लेस डिजाइन: मिड-प्रीमियम खरीदारों और महिलाओं को बिना बेजेल वाले फोन ज्यादा भाते हैं।

खरीदारी का नया ट्रेंड 

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 43% लोग अब फोन EMI पर खरीदना पसंद कर रहे हैं। साथ ही, 72% यूजर्स बैटरी 20% या उससे कम होने पर परेशान हो जाते हैं।

यह सर्वे लगभग 1,000 उपभोक्ताओं पर आधारित है, जो भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की वर्तमान तस्वीर को साफ-साफ दिखाता है।

संबंधित समाचार