बाराबंकी : शिव प्रकाश बने अध्यक्ष... महामंत्री चुने गए कमला पति, रामनगर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी एवं महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी विजयी घोषित किए गए, जबकि उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली प्रसाद ने जीत दर्ज की। बुधवार को हुए मतदान में 137 में से 136 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्रा के अनुसार अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी को 84 मत मिले, जबकि मान सिंह को 48 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार अवस्थी 36 मतों से विजयी रहे। महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी को 67 मत मिले, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 37 और आनंद कुमार सिंह को 30 मत प्राप्त हुए। तिवारी ने 30 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली प्रसाद को 82 मत मिले, जबकि पुनीत कुमार को 53 मत मिले, जिससे वे 29 मतों से विजयी रहे। इससे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बी.डी. खान, उपाध्यक्ष प्रथम पर गिरजेश कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पर चैतन्य नारायण, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर हंसराज तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुरुदेव मिश्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदों पर राम कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी, ललित कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह व चन्दनमणि तिवारी का भी निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के सदस्य राम कुमार सोनी, सुनील सिंह, गौरीशंकर तिवारी एवं मानिक चंद्र ने अहम भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार