फतेहपुर : प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने के अंदर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती द्वारा थाने के भीतर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर निवासी एक युवक से हुई थी। 

आरोप है कि शादी के बाद उसका पड़ोस के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उसे कानपुर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

बताया जाता है कि बुधवार दोपहर युवती ललौली थाने पहुंची और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार