बाराबंकी : सम्मानित किये गए दसवीं- बारहवीं के मेधावी छात्र, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ आयोजित
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील मुख्यालय स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुधवार को मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय स्तर पर दस मेधावियों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, फूलमाला, प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं उनके अभिभावकों को भी माला व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्र-छात्राओं में इंटरमीडिएटके प्रिंस प्रभाकर, वशू मिश्रा, हिमांशी सिंह, अनुष्का चौहान, वैभव मिश्रा, कृतिका शर्मा, कुश राजपूत, आयुषी सिंह, नैन्सी सिंह, मानसी यादव, रुचि रावत, रिद्धिमा मिश्रा, चंद्रभान विश्वकर्मा शामिल रहे। जबकि हाईस्कूल की गहना मिश्रा, अनन्या गुप्ता, अर्जुन मिश्रा, अभिनव मौर्या, आदित्या कुमारी, वैष्णवी सिंह, शिवानी, तनु, अंशुमान, अंशिका सिंह, साक्षी सिंह, आर्यज त्रिपाठी, कुशाग्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश बक्स सिंह ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान अवस्था में संस्कार, ज्ञान और माता-पिता के आशीर्वाद का विशेष महत्व होता है। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 40 वर्षों की शैक्षिक यात्रा अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है।
उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबंधक सुनील सिंह, अध्यक्ष महाकाल सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।
