आईटीआई बाराबंकी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों की देर से उपस्थिति पर जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक हाजिरी का परीक्षण किया, जिसमें समयपालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह सहित आईटीआई जहांगीराबाद, बनीकोडर एवं सिरौलीगौसपुर के कुल 40 से अधिक कार्मिक देरी से उपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की कम उपस्थिति पर भी असंतोष जताते हुए नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी व रोजगारोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए व टाटा मोटर्स प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने उद्योग-समन्वित प्रशिक्षण को मजबूत करने और आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस विद्यांशु शेखर झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार