मास्टर स्पेलर्स ग्रैंड फिनाले के फाइनल में पहुंचे 300 प्रतिभागी, सात को मिला मास्टर स्पेलर का खिताब 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : भारत की अग्रणी स्पेलिंग बी और अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिताओं में से एक, मास्टर स्पेलर्स 2025-26 का ग्रैंड फिनाले 3 मई को फेडरेशन ऑफ गुजरात इंडस्ट्रीज सेंटर, वडोदरा में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के स्कूलों से लगभग 300 फाइनलिस्ट शामिल हुए, जिन्होंने वर्तनी, शब्दावली, समझ, उच्चारण और भाषा प्रवीणता में उत्कृष्टता का जश्न मनाया।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (यूके) के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता छात्रों को सीखने के अनूठे मिश्रण के माध्यम से अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छात्र ऑफलाइन राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले पूरे वर्ष कई ऑनलाइन राउंड में भाग लेते हैं।

ग्रैंड फिनाले में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, पुणे, गोवा, अहमदाबाद, राजकोट, इंदौर, नागपुर, वडोदरा, वाराणसी, गुरुग्राम और कई अन्य शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

मास्टर स्पेलर प्रतियोगिता 2025-26 सत्र में अलग-अलग आयु वर्ग में सात छात्रों को मास्टर स्पेलर का खिताब दिया गया, जिसमें कबीर राहुल शाह - नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, वडोदरा (अल्फा - ग्रेड 1), समारा लवांडे - आदित्य बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी, मुंबई (बीटा - ग्रेड 2), अदित प्रेमानंद - द इंडियन पब्लिक स्कूल, चेन्नई (गामा - ग्रेड 3 और 4), ऋषभ कुमार - वासुदेव सी. वाधवा आर्य विद्या मंदिर, मुंबई (डेल्टा - ग्रेड 5 और 6), तनिष् केयूर ब्रह्मे - आनंद विद्या विहार, वडोदरा (एप्सिलॉन - ग्रेड 7 और 8), आयुष पारूलकर - नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, गोवा (जेटा - ग्रेड 9 और 10) और तान्या शर्मा - विबग्योर राइज्ज़, पुणे (ओमेगा - ग्रेड 11 और 12) मिले।

ये भी पढ़ें :  
योगी मंत्रिमंडल से शीर्ष संगठन तक सर्जरी की तैयारी : पहले मंत्रिमंडल विस्तार, फिर संगठन में बदलाव

संबंधित समाचार