जनगणना 2027:स्वगणना में स्वयं से भरें अपना व परिवार का विवरण

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत की 16वीं और पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना एक अप्रैल 2026 से दो चरणों में शुरू हो चुकी है। इसमें स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमिरेशन) की सुविधा है। जिसमें नागरिक स्वयं अपना और घर का वांछित विवरण भर सकते हैं। इसके लिए वेवसाइट https://se.census.gov.in के लिंक पर जाकर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। इसका उद्देश्य सटीक, पारदर्शी और त्वरित डेटा संकलन है।

जनगणना 2027 दो चरण में कराई जा रही है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना अप्रैल-सितंबर 2026 के मध्य जारी है। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। जनगणना डिजिटल पहल है। पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से होगी। स्वगणना में लोग घर बैठे 5-10 मिनट में पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी भर सकते हैं। मुख्य जनगणना के लिए एक मार्च 2027 की मध्य रात्रि निर्धारित है। सात मई से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

यदि आप स्व-गणना करते हैं, तो आपको एक संदर्भ आईडी (रेफरेंस आईडी) मिलेगी, जो प्रगणक (न्यूमेरेटर) को सत्यापन के समय देनी होगी। यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व, महिला आरक्षण और विकास योजनाओं के लिए डेटा का आधार बनेगी।

ऐसे करें स्वगणना
स्व-गणना प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं

: स्व-गणना विकल्प चुनें

: मोबाइल नंबर/आधार के साथ रजिस्टर करें

: परिवार और मकान का ब्योरा भरें

: फॉर्म जमा करने के बाद जनरेट संदर्भ आईडी को सुरक्षित रखें

: 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर स्व-गणना डेटा का सत्यापन करेंगे

 

यह देनी होगी जानकारी
:: स्वगणना के दौरान राज्य, परिवार के मुखिया का विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें।
:: 31 प्रश्नों (आवास, सुविधा, परिवार विवरण) का फॉर्म ऑनलाइन भरें और अंत में स्वगणना आईडी सुरक्षित रख लें। जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होगा।
जानकारी का विवरण
:: परिवार की कुल संख्या, मकान के प्रकार, शौचालय, पीने का पानी, बिजली, इंटरनेट, और संपत्ति (गाड़ी, बाइक आदि) से संबंधित जानकारी भरें।

:: जानकारी सबमिट करने के बाद एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें।

:: जब प्रगणक घर आएं, तो उन्हें यह आईडी और मोबाइल नंबर बताएं।

सावधानी

: स्व-गणना की अवधि आम तौर पर फील्ड सर्वे शुरू होने से पहले होती है।

: सावधानी रखें कि एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है।

: एकत्र की गई सभी जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी।

 

संबंधित समाचार