लखनऊ में स्व-गणना को सफल बनाने की तैयारी तेज, डीएम का बड़ा निर्देश, प्रत्येक विभाग में बनाएं हेल्प डेस्क

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्व गणना की दी जाए जानकारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनगणना–2027 की तैयारी को लेकर बैठक

लखनऊ, अमृत विचार : जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्व गणना को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभाग डिजिटल माध्यम से स्व-गणना को प्रेरित करने के लिए अपने यहां स्व गणना हेल्प डेस्क बनाएं। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से जुड़े कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा संपर्क में आने वाले नागरिक स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। 

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई को सुबह 6 बजे से स्व-गणना का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना विवरणी भरने का अवसर प्रदान किया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी, उप निदेशक जनगणना निदेशालय, जिला विकास अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग, केंद्रीय सुरक्षा बल सहित समस्त विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

सहभागितों के लिए चलाएं विशेष अभियान

जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना की अधिकतम सहभागिता के लिए जागरूकता अभियान, शिविर आयोजित करके प्रत्येक व्यक्ति को स्व गणना के संबंध में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि समाज के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही पीएसयू, आईएमए, आईआईए, व्यापारिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य संगठनों के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।


यह भी पढ़ें:
यूपी में पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

 

 

 

 

संबंधित समाचार