केरल के नए मुख्यमंत्री बने वी डी सतीशन, कांग्रेस ने दिल्ली में की आधिकारिक घोषणा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। कांग्रेस की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलकमान ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। केरल के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक तथा पार्टी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में सतीशन के नाम की घोषणा की। 

सतीशन के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। बीते सात मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था। केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की। 

ये भी पढ़ें :
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, खुले में पशु वध पर रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल

संबंधित समाचार