Bareilly: मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, न्यू जलपाईगुड़ी तक कनेक्टिविटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वाया गोरखपुर होकर संचालित होगी और बरेली जंक्शन ठहराव होगा। बरेली मंडल के यात्रियों को पंजाब, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी और बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से चलेगी। बरेली जंक्शन पर रात 10:49 बजे पहुंचेगी। वापसी में 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी और बरेली जंक्शन पर दोपहर 1:47 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 8 शयनयान, एक पैंट्रीकार तथा दो एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

 

संबंधित समाचार