विप्रा गैंग : 19 मामलों में पुलिस रिमांड पर ठग बहनें, अब किला थाने में डॉ विप्रा समेत तीन पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी नौकरी लगाने के पर ठगी करने वाले ठग बहनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बारादरी पुलिस ने आरोपी बहनों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने उनका 19 मुकदमों में रिमांड लिया है। बाकी के मुकदमों में भी अब उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं किला थाने में भी आरोपी बहन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इंस्पेक्टर बारादरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाली बहनों को पुलिस ने लगभग एक माह पहले जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी बहनों पर बारादरी थाने में 20 मुकदमें दर्ज किए गए। सभी मुकदमों में तीनों बहनों के नाम है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बहनों का 19 मुकदमों में रिमांड ले लिया है। वही शुक्रवार को किला के रोठा निवासी इंद्रपाल ने बताया कि अमित कुमार पुत्र राघवेंद्र से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। 

पिता-पुत्र ने उन्हें बताया था की उनकी पहचान है वह उनके बेटे शुभम की लेखपाल के पद पर नौकरी लगवा देंगे। जिसके बाद आरोपियों ने डॉ विप्रा से बात कराई और 7.50 लाख रुपये ले लिए। इसके कुछ समय बाद उनके बेटे के पास नियुक्ति पत्र पहुंचा जांच में पता चला की वह फर्जी है। पीड़ित की शिकायत पर किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार