IPL 2026 : जीत के बाद भी LSG के कप्तान पंत को लगा झटका, CSK के खिलाफ 12 लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने शुक्रवार को यहां खेले गए इस मैच में चेन्नई को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था। 

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ''आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'' लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें:
Thailand Open : थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक-चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराकर बनाई जगह

संबंधित समाचार