स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान के लिए लगे 582 कैंप, 4081 में से 2969 शिकायतों का मौके पर निपटारा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जा रहे स्मार्ट मीटरों से जुड़ी बिलिंग समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग ने उपखंड स्तर पर विशेष कैंप लगाए हैं। बीते दो दिनों में प्रदेशभर में 582 कैंपों में कुल 4081 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2969 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार मध्यांचल विद्युत वितरण क्षेत्र में 220 कैंपों में 1800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 1405 का समाधान किया गया। पूर्वांचल में 196 कैंपों में 1550 शिकायतों में से 877 का निस्तारण हुआ। वहीं दक्षिणांचल में 158 कैंपों में 627 शिकायतों में 583 का समाधान किया गया। केस्को क्षेत्र के 8 कैंपों में आई सभी 104 शिकायतों का भी निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। 

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दिया है कि 30 तारीख तक ऐसे कैंप लगातार आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

संबंधित समाचार