UP: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, डंपर ने मारी ऑटो को टक्कर, तीन सवारियों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा पेश आया। डंपर और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे  थाना कांट इलाके में हुई। सवारियां भरकर जा रहा ऑटो जैसे ही स्टेट हेड पर कमलनयनपुर तिराहा के पास पहुंचा तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठीं तीन सवारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मारने वालों में राम क्षत्रिय पत्नी सनी कुमार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बबकपुर थाना कांट, कल्लू ( 45) निवासी मोहल्ला यूसुफजई थाना जलालाबाद, कल्लू की पत्नी गुड़िया (40) शामिल हैं।

 कृष्णा कुमार (04), मुस्कान निवासी नयागांव थाना जलालाबाद, अयान (15) निवासी मिश्रीपुर थाना आरसी मिशन घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात