अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अनुदेशकों का सम्मान, बढ़े मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित

बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पालिका सभागार में परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय 9,000 से 17,000 रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री ने अनुदेशकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेसिक शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुये जो कि ऐतिहासिक कार्य है।

परिषदीय विद्यालयों के इफ्रास्ट्रक्चर देने का कार्य भी  हुआ है। मेरी अपील है कि बच्चों को बेसिक शिक्षा में तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ते हुये राष्ट्र प्रेम की भावना भी विकसित करना होगा, तभी हमारा देश विकसित भारत बनेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने अनुदेशकों के योगदान की सराहना की। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने इसे समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

कार्यक्रम में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रमाकांत, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने आभार जताते हुए मानदेय वृद्धि का स्वागत किया। समापन अवसर पर बीएसए नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामजी लाल सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...