12 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आपको काम के दौरान ज्यादातर शांत रहना चाहिए। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
वृष- आज नई परियोजनाओं को लेकर उत्सुकता जागेगी। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं।
मिथुन- आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क- आज गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें।
सिंह- आज कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। खर्चों में कमी आने से मन संतुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं।
कन्या- आज अपनी जॉब को लेकर थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा।
तुला- आज आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें।
वृश्चिक- आज अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा।
धनु- आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुए पूर्ण कर लें।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कुंभ- आज आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा। उच्च पद पर बैठे लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है।
मीन- आज प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा।
