Bareilly: पेशेवर अपराधी पंकज यादव समेत 31 और अपराधी हिस्ट्रीशीटर घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस रिकॉर्ड में पेशेवर अपराधियों की सूची में शामिल जिले के 31 और दागी चेहरे हिस्ट्रीशीट घोषित कर दिए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्या के स्तर से पेशेवर क्रिमिनल्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुडिया अहमद नगर गांव के पेशेवर क्रिमिनल पंकज यादव के अलावा पुलिस ने चोरी, लूट, डकैती, गौवध, जुआ, हमले जैसे अपराधों में सक्रिय रहे अपराधी तत्वों की एचएस खोलकर निगरानी में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही जनवरी से अब तक बरेली में हिस्ट्रीशीटर घोषित अपराधियों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ताजा सूची में हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए पंकज यादव के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले दर्ज चल रहे थे। पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में भी उसका नाम आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय उस पर 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। पुलिस को सूचनाएं मिलती रही हैं कि पंकज यादव गैरकानूनी सट्टा नेटवर्क भी चलाता रहा है। उसे सफेदपोशों का भी संरक्षण बताया जाता है, जिसकी वजह से वह कार्रवाई से बचता रहा। एसएसपी की अपराध विरोधी मुहिम में इस बार उस पर ढंग से कानूनी शिकंजा कसते हुए हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है, जिसके बाद उसे लगातार थाने में हाजिरी देने होगी और वह पुलिस की निगरानी में रहेगा।

पुलिस के अभियान में थाना बारादरी में छह, इज्जतनगर में सात, बिथरी चैनपुर में छह, आंवला में पांच और शीशगढ़ में तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा थाना बहेड़ी, शाही, फरीदपुर और भोजीपुरा में एक-एक अपराधी को हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल किया गया है। अपराधिक आंकड़ों में देखें तो गौवध से जुड़े 21 अपराधियों, पशु क्रूरता के तीन, चोरी और लूट के तीन, लूट और डकैती के एक, जुआ और मादक पदार्थ से जुड़े एक, मारपीट व हत्या के प्रयास के एक तथा पशु चोरी के एक अपराधी हिस्ट्रीशीट लिस्ट में जोड़े गए हैं।

हिस्ट्रीशीट घोषित इन अपराधियों में आजम पुत्र जिलानी निवासी हजियापुर निकट खजूर वाली मस्जिद, फैयाज उर रहमान पुत्र अताउर रहमान निवासी कसाई टोला, नसीम उर्फ चुन्नू पुत्र अल्ताफ निवासी कड़ी कुइयां, जमीर अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी कटरा चांद खां, साहिबे आलम उर्फ छोटू पुत्र बाबू उर्फ उमर कुरैशी निवासी सकलैन नगर चक मोहम्मद, फईम पुत्र कफील निवासी सेमल खेड़ा, इन सभी की हिस्ट्रीशीट गोवध अधिनियम के तहत खोली गई है। वही इज्जतनगर के रहने वाले आबिद यार का निवासी परतापुर चौधरी, जलालुद्दीन पुत्र मकबूल निवासी भगवानपुर धिमरी, सलीम पुत्र शरीफ उर्फ टूटा निवासी फरीदापुर चौधरी, शादाब पुत्र जाकिर अली निवासी कलारी, नन्हें उर्फ मुकद्दर अली निवासी कलारी, मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद अब्दुल निवासी फरीदपुर चौधरी शामिल हैं।

आंवला के नाजिम अली पुत्र छोटे निवासी मनोना, अकरम कुरैशी पुत्र नबी अहमद निवासी गंज कुरैशियान, तौफीक पुत्र रईस निवासी कुरैशियान, यासीन कुरेशी पुत्र शराफत कुरैशी निवासी गंज कुरैशियान और नासिर कुरेशी पुत्र नौसे निवासी कुरैशियान पशु क्रूरता और गाेवध के मामलों को लेकर एचएस बनाए गए हैं। बिथरी चैनपुर के मनोज पटेल पुत्र मानसिंह निवासी पुरनापुर, रंगीला पुत्र एतराज निवासी पुरनापुर, कमल पटेल पुत्र देशराज पटेल निवासी पुरनापुर, पप्पू पुत्र निमतुल्लाह निवासी भिंडौलिया, जाबिर उर्फ पिद्दू निवासी भिडौलिया, केशव पटेल पुत्र राजेंद्र निवासी कमुआपुर इन पर चोरी गोवर्ध अधिनियम के साथ अन्य मामले में मुकदमे दर्ज हैं।

शीशगढ़ निवासी अज्जू पुत्र बादुल्ला, नसीम पुत्र हनीफ, मिस्कू पुत्र साबिर सेखपुरा पर गोवध के मामले दर्ज है। वहीं बहेड़ी के सद्दाम पुत्र इश्तियाक, शाही के इरशाद पुत्र अकील अहमद, फरीदपुर के वहीद उर्फ अदिया और भोजीपुरा के नदीम कुरैशी निवासी अलीनगर की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी। आगे भी कई दागियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार