भीषण गर्मी के चलते सहारनपुर में सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश किये घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, अत्यधिक तापमान और मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव (लू) की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि जनपद के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।  आदेश के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया था कि कुछ सीबीएसई , आईसीएसई तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय भीषण गर्मी के बावजूद संचालित किए जा रहे थे और छात्र-छात्राओं से शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। 

लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और लू चलने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें  : 
काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और कड़ी: AI कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और आधुनिक स्लाइडिंग गेट को मंजूरी

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईकोर्ट ने बृजभूषण-राजा भैया समेत 50 बाहुबलियों की मांगी क्राइम कुंडली.. हथियारों-सुरक्षा की जांच के भी आदेश
Moti Samvardhan Yojana: यूपी में मछली पालन के साथ अब मोती उत्पादन, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश
बरेली : चाहें कितनी भी कॉल कर लें-विद्युतकर्मी फोन नहीं उठाते- वन मंत्री के पत्र से हड़कंप, हटाए गए अधिशासी अभियंता
यूपी की आयुष शिक्षा में डिजिटल क्रांति: 17 आयुर्वेद और होम्योपैथी कॉलेजों में बनेंगे 51 स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक तकनीक से पढ़ाई
ये करोड़ों सनातनियों का अपमान है !... गंगा में स्नान के दौरान युवक ने किया बीयर सेवन, अधिवक्ता ने की पुलिस से शिकायत