जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, यूपी सरकार की प्राथमिकता, सभी की समस्या का हो त्वरित समाधान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह यहां गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को आश्वासन दिया कि सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशील ढंग से किया जाए तथा हर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए। एक बयान के मुताबिक इस मौके पर मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

शीघ्र समाधान करने का निर्देश

Untitled design (36)

उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।

Untitled design (36)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित की त्वरित सहायता की जानी चाहिए तथा किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का उपचार

Untitled design (38)

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा।

Untitled design (39)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का व्यय अनुमान शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए और उस व्यय अनुमान के मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। 

ये भी पढ़ें  : 
योगी सरकार का बड़ा फैसला : हर गांव तक पहुंचेगी पक्की सड़क, प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी अभियान तेज

संबंधित समाचार