ईद-उल-अजहा: बरेली शहर की मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जानें कहां कितने बजे होगी अदा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

दरगाह आला हजरत की तरफ से जारी किया गया मस्जिदों में नमाज का शेड्यूल

ईद-उल-अजहा देश भर में 28 मई को मनाने की तैयारी की जा रही है। एक तरफ बकरे का बाजार ऐन मौके तक गर्म है दूसरी तरफ कुर्बानी से पहले पढ़ी जाने वाली नमाज का वक्त भी मस्जिदों में तय कर दिया गया है। मंगलवार को दरगाह आला हजरत की तरफ से शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का वक्त जारी किया गया। 

बरेली, अमृत विचार। ईद-उल-अजहा देश भर में 28 मई को मनाने की तैयारी की जा रही है। एक तरफ बकरे का बाजार ऐन मौके तक गर्म है दूसरी तरफ कुर्बानी से पहले पढ़ी जाने वाली नमाज का वक्त भी मस्जिदों में तय कर दिया गया है। मंगलवार को दरगाह आला हजरत की तरफ से शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का वक्त जारी किया गया। 

ईदगाह में अदा होगी मुख्य नमाज
बता दें कि मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:00 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज अदा होगी। वहीं गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दो शिफ्टों में नमाज अदा की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे दूसरी शिफ्ट 7: 30 बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे नमाज अदा होगी।

जानिए शहर की मस्जिदों में नमाज का वक्त

5: 40 बजे जखीरा की दुलिया वाली।

6:00 बजे कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद।

6:15 बजे मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद, हजियापुर की हसनैनी मस्जिद।

6:30 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद, काजी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद, बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद, किला थाने की किला शाही मस्जिद।

6:45 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां हजियापुर की मदीना मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद।

7:00 बजे सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, चौकी चौराहा की रहमानिया मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, रोहली टोला की अब्बासियान मस्जिद, एजाज नगर की गौटिया की पुरानी मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की अबुबकर मस्जिद।

7:15 बजे एजाज नगर की गौटिया की मौला अली मस्जिद, मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद, काजी टोला मस्जिद।

7:30 बजे खानकाह ए वामिकिया, ईदगाह बिहारमान नगला, जसोली की पीराशाह मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सिटी स्टेशन वाली मस्जिद, फूटा दरवाज़ा की मस्जिद शमशुद्दीन, आजम नगर की आहते वाली मस्जिद, मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद, हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद, पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।

8:00 बजे मलूकपुर की मुफ्ती ए आजम मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद, बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद, कंगी टोला की नूरी रजा मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, जखीरा की बाग वाली मस्जिद, कैंट की हाथीखाना मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद।

8:15 बजे गली मनिहारान कुतुबखाना की कादरी मस्जिद।

8:30 बजे खानकाह ए नियाजिया, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, बाकर गंज की दरगाह रफीकुल औलिया कचहरी वाली मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, इज्जत नगर की मौजू शाह बाबा की मस्जिद।

9:00 बजे दरगाह शाहदाना वली, किला की जामा मस्जिद,सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद।

10:30 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद, गुलाब नगर की दलेर खान मस्जिद।

 

संबंधित समाचार