Stock Market Today : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में  उतार-चढ़ाव; जानिए किन मुख्या वजहों से हुआ नुकसान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी नुकसान में आ गए। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से निवेशक सतर्कता का रुख अपना रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिणी ईरान में अमेरिका के ताजा सैन्य हमलों से तत्काल कूटनीतिक समाधान की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं। 

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 127.83 अंक चढ़कर 76,137.53 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 36.45 अंक की बढ़त के साथ 23,950.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाद में दोनों प्रमुख सूचकांक अपनी बढ़त कायम नहीं रख सके। सेंसेक्स 77.80 अंक के नुकसान के साथ 75,935.11 अंक पर और निफ्टी 29.15 अंक टूटकर 23,897.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फोसिस, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इटर्नल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,407.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी। मंगलवार को सेंसेक्स 479.26 अंक यानी 0.63 प्रतिशत टूटकर 76,009.70 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 प्रतिशत के नुकसान के साथ 23,913.70 अंक पर रहा था। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : गिरावट से उबरकर स्थिर हुआ शेयर बाजार,  44.43 अंक चढ़कर 76,521.93 पर सेंसेक्स, जानिए  निफ्टी का हाल 

संबंधित समाचार