बकरीद को लेकर कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 6 बजे नमाज अदा करने से समाप्ति तक डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाया जाएगा। इस अवसर राजधानी के सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने मंगलवार देर शाम को दी। उन्होंने बताया कि डायवर्जन सुबह 6 बजे से शुरू होकर नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक:

- सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रासिग तिराहे की तरफ से पक्के पुल की ओर।

- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर।

- हरदोई रोड/बालागंज की तरफ से बडे़ वाहन/रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ।

- कोनेश्वर चौराहे से घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की तरफ।

- नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहा से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर।

- नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ।

- चौक चौराहे की तरफ से नीबू पार्क चौराहे की ओर।

- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर।

- शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर।

- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल की ओर।

- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल की तरफ नही जा सकेंगे।

- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन/कार्मिशियल वाहन नही जा सकेंगे।

- नाका से ऐशबाग की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जाएगा।

- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे।

- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास/यहियागंज नही जा सकेगा।

- ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से ऐशबाग ओवरब्रिज, पुलिस चौकी होकर ईदगाह की ओर।

- राजेन्द्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर ।

- बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।

यहां से जाएं:

- डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं. 8 निरालानगर से आईटी होकर।

- पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्कापुल होकर।

- कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर।

- कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर।

- कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर।

- चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर।

- कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर।

- मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर ।

- मेडिकल कालेज, डालीगंज पुल, इक्का टांगा से दाहिने नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहा से आईटी चौराहा होकर।

- इक्का टांगा से दाहिने नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहा से आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर।

- शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर।

- मवैया ओवरब्रिज/लगडा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम् होकर।

- रकाबगंज पुल/नत्था तिराहा, मवैया होकर।

- यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर।

- नाका/मेडिकल कालेज होकर।

- पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर।

- मोतीनगर होते हुए जा सकेंगे।

- बाबूलाल हलवाई चौराहा से होकर।

यहां रहेगी सिर्फ नमाज पढ़ने वालों की अनुमति:

- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों को जाने की अनुमति रहेगी।

- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जाएगा।

- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जाएगा।।

- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नही जाने दिया जाएगा।।

- गूगां-बहरा व रस्तोगी इण्टर कालेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।

- पीली कालोनी के अन्दर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है, कोई भी यातायात इस मार्ग पर आने नहीं दिया जाएगा।।

- एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।

- मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

- अन्जुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा।

ये भी पढ़ें  : 
युवक पर काल बनकर गिरी मलबे की बोरी, लखनऊ में ऑटोमोबाइल शोरूम कर्मचारी की मौत

संबंधित समाचार