Bareilly News: सास-बहू के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बेटा-बहू की प्रताड़ना से परेशान महिला ने खाया जहर
बरेली, अमृत विचार। सास बहू के बीच मारपीट का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया वायरल हो गया। वीडियो में दोनों के बीच खूब गुत्थम-गुत्था होती दिख रही है। दूसरी तरफ बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप महिला ने लगाया। प्रताड़ना से आजिज सास ने जहर का सेवन कर लिया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से की शिकायत नहीं हुई कार्रवाई
मामला किला थाना क्षेत्र का है, यहां रहने वाली 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने अपने बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पति राजीव रस्तोगी के मुताबिक उनका छोटे बेटे और बहू का मकान पर कब्जे का इरादा है। बहू मकान पर कब्जा करने के लिए आए दिन विवाद करती है। जिसमें बेटा उसका पूरा साथ देता है। किला पुलिस से शिकायत की थी मगर कार्रवाई नहीं हुई।
मारपीट से परेशान होकर खाया जहर
बहू और सास में बुधवार को झगड़ा हो गया। बेटे-बहू ने कथित रूप से पति-पत्नी के साथ मारपीट की। लिहाजा परेशान अनुपम रस्तोगी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहू और सास के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई। फिलहाल कार्रवाई की बात कही जा रही है।
