मायके से कॉल करके बुलाया, सुनसान गली में रेत दिया गला.. लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ | बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक बेहद क्रूर और हैवानियत भरी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक पति ने अपनी 26 साल की पत्नी का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सिर्फ इसलिए कि वो उसकी मारपीट से तंग आकर 3 महीने से मायके में रह रही थी। शादीशुदा जिंदगी की खुशियां तो दूर, रिश्ता खून से रंग गया। 

3 महीने से मायके में थी चांदनी 

लखनऊ पत्नी हत्या

मामला बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित ऐशबाग के आठ नंबर गेट की गली का है। मृतका चांदनी की 7 साल पहले मोहम्मद शाहिद से शादी हुई थी। दोनों के एक 4 साल का बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद से ही शाहिद चांदनी के साथ रोजाना मारपीट करता था। घरेलू हिंसा का शिकार चांदनी आखिरकार 3 महीने पहले तंग आकर अपने मायके तकिया चांद अलीशा, रामनगर ऐशबाग चली गई थी। 

सुनसान गली में रेता गला

लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या

वहीं बुधवार दोपहर जब चांदनी पड़ोस में रहने वाली भाभी जो कि एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें देखने अस्पताल स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी शाहिद ने फोन करके चांदनी को मिलने के बहाना बुलाया और फिर उसे ऐशबाग आठ नंबर गेट की गली में सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने चाकू से चांदनी का गला रेत दिया और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या

घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो चांदनी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शाहिद सब्जी का ठेला लगाकर गुजारा करता है। पुलिस की टीम अब उसकी तलाश में जुट गई है। परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। चांदनी के परिजनों का आरोप है कि शाहिद पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था। 

संबंधित समाचार