बलरामपुर : सीएमओ कार्यालय का वरिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बलरामपुर के वरिष्ठ सहायक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सुपरवाइजर शिवचरनलाल ने शिकायत की थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जांच कर प्रतिहस्ताक्षरित करने के एवज में वरिष्ठ सहायक मोहनलाल जायसवाल 5 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को दोपहर 12:40 बजे सीएमओ कार्यालय के मेन गेट के सामने रोड पर रिश्वत लेते समय मोहनलाल जायसवाल को ट्रैप टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का निवासी है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बताया कि किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने पर थाना एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा के नंबर 9454402492 या कंट्रोल रूम लखनऊ 9454402484 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

संबंधित समाचार