Karnataka CM : डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM, सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस्तीफा दे दिया है और अब डीके शिवकुमार का सीएम पद के लिए शपथ लेना लगभग तय माना जा रहा है। इस्तीफा के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहाँ नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफ़ा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।"
कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने जानकारी देते हुए कहा, "मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर) का इस्तीफ़ा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।" राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इससे पहले मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
गृह मंत्री ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। बेंगलुरु में सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने मंत्रियों को अपने इस फैसले की जानकारी दी। सिद्दारमैया ने राज्यपाल ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंपा, क्योंकि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। कहा जा रहा है कि उनके कोई रिश्तेदार बीमार हैं, जिसको देखने के लिए वो यहां पहुंचे हैं।
खबर अपडेट हो रही है..
