लखनऊ न्यूज : दुबग्गा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर केके प्लाजा लॉन के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब  एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दरसअल एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार का चालक पुलिस विभाग का सब-इंस्पेक्टर है। उसकी कार इतनी तेज रफ्तार से जा रही थी कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को बचाने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

संबंधित समाचार