मालवीय नगर अग्निकांड : होटल मालिक को कोर्ट में पेश करेंगी पुलिस, मांग सकती है हिरासत, सीएम ने किया मुआवजा का ऐलान
दिल्ली सरकार ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी
नई दिल्ली। दक्षिण के मालवीय नगर स्थित होटल के मालिक को गुरुवार को साकेत अदालत में पेश किया जाएगा, जिसे 21 लोगों की जान लेने वाली भीषण आग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस उसके पांच दिन के पुलिस हिरासत की मांग कर सकती है।
वहीं दिल्ली सरकार ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस के मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को बताया कि वह खुद होटल के रोज़ाना के कामकाज की देखरेख नहीं करता था। उसने कथित तौर पर दावा किया कि बिलिंग, अकाउंट्स और पूरे प्रबंधन सहित संचालन की जिम्मेदारियां किसी और व्यक्ति को दे दी गई थीं।
सूत्रों ने कहा कि बजाज ने पुलिस को बताया कि कमरों का आकार बढ़ाने और दूसरे बदलावों सहित कुछ बुनियादी बदलाव का सुझाव किसी और व्यक्ति ने दिया था, जिसने कथित तौर पर उसे भरोसा दिलाया कि ऐसे काम सामान्य हैं और "दिल्ली में सब कुछ चलता है।" पूछताछ के दौरान बजाज ने यह भी माना है कि उस जगह पर ज़रूरी अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था। पुलिस ने कहा कि बजाज के दावों को सत्यापित करने, कथित गैर-कानूनी बदलावों के हालात की जांच करने और जगह के प्रबंधन और संचालन से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में मिकासा इन रूम्स के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 21 लोग जिंदा जल गए, जबकि करीब 35 अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान के दौरान दस पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच करने और इस हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान करने के लिए अदालत में आरोपियों की पांच दिन की हिरासत का आग्रह कर सकती है।
पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। सीएमओ ने 'एक्स' पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का बृहस्पतिवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गुप्ता ने अस्पताल में घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। पोस्ट के अनुसार, घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल अधिकारियों के साथ समन्वय करके वहन किया जाएगा ताकि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके।
सीएमओ ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी रेस्टोमेंट में आग!
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला है। सूत्रों ने दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि आग इतनी तब फैलती है, जब इंटरनल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ हो।
सूत्रों के अनुसार, होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर 2 किचन बने हुए थे। दोनों किचन के अंदर एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। इन सिलेंडरों में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ। हालांकि, मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग लगने की सही वजह का पता लगाने के लिए अभी भी जांच चल रही है और एक विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-'लाखों का नुकसान मंजूर, पर जानें बचना जरूरी', दिल्ली अग्निकांड में देवदूत बना गद्दा कारोबारी
