UP News: CO प्रतीक दहिया लखनऊ, दीपक चतुर्वेदी का हापुड़ तबादला, जानिए किसे भेजा गया पीलीभीत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के बाद शासन स्तर से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। 209 पीपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की गई है। इसमें जनपद में तैनात दो सीओ /पुलिस उपाधीक्षक का तबादला गैरजनपद हुआ है। 

जारी की गई सूची के अनुसार, लंबे समय से सीओ सिटी पद पर कार्य संभाल रहे दीपक चतुर्वेदी को हापुड़ भेजा गया है। वहीं पूरनपुर सीओ डॉ.प्रतीक दहिया का तबादला लखनऊ हुआ है। वहीं, पीलीभीत में भी दो सीओ भेजे गए हैं। जिसमें राजकमल चित्रकूट और राहुल पांडे सोनभद्र से पीलीभीत भेजे गए है। फिलहाल इन तबादलों के बाद जनपद की दो मुख्य सर्किल में तैनाती को लेकर कयास लगाये जाने लगे हैं।

संबंधित समाचार