UP Teacher Transfer : यूपी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले का फैसला, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फिलहाल प्रदेश में चल रहे जनगणना कार्य को देखते हुए शिक्षकों के तबादलों पर काफी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। आदेश के अनुसार, निम्नलिखित विशेष परिस्थितियों में ही अंतरजनपदीय तबादला संभव होगा...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले करने का फैसला लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

फिलहाल प्रदेश में चल रहे जनगणना कार्य को देखते हुए इन तबादलों पर काफी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। आदेश के अनुसार, निम्नलिखित विशेष परिस्थितियों में ही अंतरजनपदीय तबादला संभव होगा...

1- शिक्षक या शिक्षिका खुद दिव्यांग हों, या उनके अविवाहित पुत्र/पुत्री दिव्यांग, कैंसर पीड़ित या डायलिसिस पर हों।

2- यदि पति और पत्नी दोनों बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक हैं, तो उनमें से किसी एक के आवेदन पर जहां शिक्षक-छात्र अनुपात कम हो, वहां एक का तबादला किया जा सकेगा।

3- अत्यंत विषम परिस्थितियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष अनुमोदन पर तबादला संभव होगा।

image-2

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्पष्ट किया है कि सामान्य परिस्थितियों में इस बार अंतरजनपदीय तबादले नहीं होंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज